UP Police Constable Admit Card 2026 Download Link: यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड यहां से डाउनलोड करें

By | June 6, 2026

UP Police Constable Admit Card 2026 Download: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा (UP Police Constable Written Exam 2026) के एडमिट कार्ड 05 जून को जारी कर दिए गए हैं. यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड (UP Police Admit Card 2026) उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की अधिकारिक वेबसाइट- uppbpb.gov.in पर अपलोड किए गए हैं.

UP Police Constable Admit Card Download करने के लिए यहां डायरेक्ट लिंक दे दिया गया है. अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड पंजीकरण संख्या (Registration Number) और जन्मतिथि (Date of Birth) की मदद से डाउनलोड कर सकते है.

UP Police Constable Admit Card 2026 Download Link

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board) की ओर से 32 हजार 679 पदों पर कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 08, 09 एवं 10 जून को आयोजित की जाएगी. यूपी में कांस्टेबल की यह भर्ती परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे के बीच ली जाएगी, वहीं दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक दूसरी पाली की परीक्षा होगी.

UP Police Constable Exam Pattern 2026

यूपी पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप के टोटल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें सभी प्रश्न 2-2 अंक के होंगे. परीक्षा के प्रश्न पत्र में चार विषय के सवाल दिए जाएंगे. पहले विषय में सामान्य ज्ञान, दूसरे विषय में सामान्य हिंदी, तीसरे विषय में संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता और चौथे विषय में मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता के प्रश्न होंगे. यह परीक्षा ऑफलाइन पेन/पेपर मोड में (OMR Sheet) आधारित होगी. किसी प्रश्न का गलत उत्तर देने पर नकारात्मक अंकन (Negative Marking) के तहत 0.5 अंक काटा जाएगा.

UP Police Exam Pattern
Exam Mode Offline
Exam Type MCQ Type
Total Questions 150
Total Marks 300
Each Question Carries 2 Marks
Negative Marking 0.5 Marks
Exam Duration 2 Hours
Subject-1 General Knowledge
Subject-2 General Hindi
Subject-3 Numerical And Mental Aptitude
Subject-4 Mental Aptitude, Intelligence Ability, And Logical Reasoning

UP Police Constable Admit Card Kaise Download Kare? (How to Download UP Police Constable Admit Card 2026)

  • UP Police Constable Admit Card Download करने के लिए स्टेप बाय स्टेप फ़ॉलो करें-
  • स्टेप-1. सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट- uppbpb.gov.in पर जाना होगा.
  • स्टेप-2. होम पेज के मेन्यु बार में Notices का ऑप्शन सिलेक्ट करें.
  • स्टेप-3. ‘उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अन्तर्गत लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें.
  • स्टेप-4. Candidate Login पर क्लिक करें.
  • स्टेप-5. Registration Number, Date of Birth और Captcha Code डालकर Login करें.
  • स्टेप-6. UP Police Exam Admit Card 2026 स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा.
  • स्टेप-6. UP Police Constable Admit Card 2026 Download करने के लिए Print पर क्लिक कर दें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *