CTET Answer Key December 2024 Download for Paper 1 and Paper 2: सीटेट आंसर की यहां से चेक करें

By | January 1, 2025

CTET Answer Key 2024 Paper 1 and Paper 2: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) द्वारा दिसंबर सत्र के आयोजित की गई सीटेट परीक्षा की आंसर-की और ओएमआर शीट 01 जनवरी को जारी कर दी गई है. सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट/केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के पेपर-1 और पेपर-2 की ओएमआर शीट और आंसर की (CBSE CTET OMR Sheet & Answer Key) ऑफिसियल वेबसाइट- ctet.nic.in पर अपलोड की गई है. हमने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सीटेट आंसर की और ओएमआर शीट डाउनलोड करने के लिए नीचे डायरेक्ट लिंक दे दिया है. अभ्यर्थी नीचे दिए लिंक से CTET Answer Key और CTET OMR Sheet PDF Download कर सकते है.

👉 CTET Answer Key 2024 Download Link

सीबीएसई बोर्ड द्वारा सीटेट की प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए अभ्यर्थियों को 01 जनवरी से 05 जनवरी तक चार दिन का समय दिया गया है. यदि किसी अभ्यर्थी को प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करनी है तो, वह ऑनलाइन आपत्ति के लिए प्रति प्रश्न एवं प्रति उत्तर की निर्धारित शुल्क 1000 रुपए जमा करवाकर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकता है. आंसर की में अगर विषय-विशेषज्ञों को गलती पाई जाती है तो शुल्क पुन: लौटा दी जाएगी. प्रोविजनल आंसर की पर दर्ज आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद सीबीएसई फाइनल आंसर की रिलीज करेगा.

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से दिसंबर सेशन की सीटेट परीक्षा (Central Teacher Eligibility Test/CTET December 2024) का आयोजन 14 दिसंबर को किया गया था. यह एग्जाम ऑफलाइन ओएमआर आधारित था. सीटेट के इस एग्जाम में पेपर-1 और पेपर-2 दोनों अलग-अलग शिफ्ट में लिए गए. जिसमें पेपर-1 प्राइमरी लेवल (कक्षा 1 से 5) के लिए और पेपर-2 अपर प्राइमरी लेवल (कक्षा 6 से कक्षा 8) हेतु था. फर्स्ट शिफ्ट में सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.00 बजे के बीच CTET 2nd Paper लिया गया. वहीं दोपहर 2.30 बजे से 5.00 बजे के मध्य CTET 1st Paper था.

दोनों लेवल के सीईटी एग्जाम में 1-1 अंक के कुल 150-150 प्रश्न दिए गए थे, जिसमें सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप के एक-एक अंक के दिए गए. पेपर-1 में बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (अनिवार्य), गणित और पर्यावरण अध्ययन एवं भाषा फर्स्ट, भाषा सेकंड के 30-30 प्रश्न पूछे गए. वहीं सीटेट के पेपर 2 में बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (अनिवार्य), भाषा प्रथम और भाषा द्वितीय के 30-30 सवाल पूछे गए. इसके अलावा गणित और विज्ञान या सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान में से कोई एक सब्जेक्ट से जुड़े 60 प्रश्नों के उत्तर देने थे.

सीबीएसई के इस सीटेट एग्जाम हेतु देश के 136 शहरों में एग्जाम सेंटर बनाए गए थे. सीटेट एग्जाम के लिए देश के अलग-अलग राज्यों की भाषा के अनुसार कुल 20 भाषाओं में पेपर उपलब्ध करवाए गए. इनमें अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गारो, गुजराती, कन्नडा, खासी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, मिजो, नेपाली, ओडिया, पंजाबी, संस्कृत, तमिल, तेलुगु, तिब्बतन और उर्दू भाषा के पेपर थे.

CTET December 2024 Passing Marks

एग्जाम पास करने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 90 अंक यानी 60 फीसदी नंबर लाने होंगे. वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को इस एग्जाम को उत्तीर्ण करने के लिए न्यूनतम 82 अंक यानी 55 फीसदी अंक हासिल करने अनिवार्य है.

CategoryMinimum Passing Marks (Out of 150)Minimum Passing Percentage (in %)
General90 Marks60%
SC, ST And OBC 82 Marks55%

CTET Answer Key December 2024 Kaise Check Kare? (How to Check CTET Answer Key December 2024)

  • CBSE CTET Answer Key Download के लिए ऑफिसियल वेबसाइट- ctet.nic.in पर जाएं.
  • होम पेज पर ‘Candidate Activity‘ सेक्शन में CTET Dec-2024 Key Challenge/ Scanned Images of OMR पर क्लिक करें.
  • फिर अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर ‘Login’ करें.
  • Main Exam, L-1 & L-2 Answer Key पर क्लिक कर दें.
  • CTET Exam Answer Key 2024 Download हो जाएगी.

CTET OMR Sheet Kaise Download Kare? (How to Download CTET OMR Sheet 2024)

  1. CTET OMR Sheet Check करने के लिए सबसे पहले सीबीएसई की अधिकारिक वेबसाइट- ctet.nic.in पर जाना होगा.
  2. होम पेज पर Candidate Activity सेक्शन में Login CTET-December 2024 के लिंक पर क्लिक करें.
  3. अब एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करके ‘Sign In‘ करें.
  4. अगले पेज में Download OMR Sheet पर क्लिक कर दें.
  5. CTET OMR Sheet स्क्रीन पर आ जाएगी.
  6. Print OMR Sheet पर क्लिक करके इसे डाउनलोड कर लें.

CBSE CTET December 2024 Important Dates

Important Dates
CTET December 2024 Application Date 17 September to 16 October 2024
Application Correction Date 21 October to 25 October 2024
CTET December 2024 Exam Date 14 December 2024
CTET Exam City 2024 Release Date 03 December 2024
CTET Admit Card 2024 Release Date 12 December 2024
CTET Answer key 2024 Release Date 01 January 2025
Answer Key Challenge Date 01 to 05 January 2025

CTET Answer Key December 2024 Important Links

Important Links
CBSE CTET December 2024 Official Website Click Here
CTET December 2024 Official Notification PDF Download
CTET Exam Date Notice PDF Download
CTET Answer Key Download Click Here
CTET OMR Sheet Click Here
CTET Answer Key Notice PDF Download
CTET December 2024 Result Check Click Here
Telegram Channel Join Now

Questions About CTET December 2024 Answer Key

Q. CTET Answer Key December 2024 Kab Aayegi?

Ans. CBSE CTET 2024 December Answer Key 01 जनवरी को रिलीज कर दी गई है.

Q. CTET Answer Key December 2024 Official Website Kya Hai?

Ans. CTET Answer Key 2024 Official Website- ctet.nic.in पर अपलोड की गई है.

Q. CTET Answer Key 2024 Kaise Download Kare?

Ans. CTET December 2024 Answer Key Official Website से यहां बताए गए प्रोसेस के अनुसार डाउनलोड कर सकते है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *