
Join Indian Army Admit Card 2025: भारतीय थल सेना (Indian Army) द्वारा 30 जून से आयोजित की जाने वाली आर्मी अग्निवीर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. आर्मी अग्निवीर एडमिट कार्ड (Indian Army Agniveer Admit Card 2025) ऑफिसियल वेबसाइट- joinindianarmy.nic.in पर अपलोड किए गए है. Army Agniveer Admit Card 2025 Download करने के लिए यहां लिंक दे दिया गया है. आर्मी अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, वे अपना एडमिट कार्ड जेआईए रोल नंबर और पासवर्ड की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं.
Army Agniveer Admit Card 2025 Download Link
अग्निवीर भर्ती परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड की रंगीन प्रिंट कॉपी अपने पास रखनी होगी. इसके अलावा अभ्यर्थी को अपनी पहचान के लिए आधार कार्ड/पासपोर्ट/मतदाता पहचान प्रमाण पत्र (वोटर आईडी)/ ड्राइविंग लाइसेंस आदि में से कोई एक आई-डी फ्रूफ की मूल कॉपी अपने साथ में ले जानी होगी.
इंडियन आर्मी की अग्निवीर भर्ती परीक्षा 30 जून से 10 जुलाई के बीच ऑनलाइन (CBT) मोड में ली जाएगी. भारतीय थल सेना में आर्मी अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2025 के जरिए अग्निवीर आर्मी जनरल ड्यूटी (Army Agniveer GD), टेक्निकल, क्लर्क व स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेडसमैन, सैनिक फार्मा, सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायक, वोमेन पुलिस के पदों पर भर्ती की जाएगी. इसके अलावा हवलदार एजुकेशन, हवलदार सर्वेयर ऑटोमेटेड कार्टोग्राफर, जेसीओ कैटरिंग एवं जेसीओ रिलिजियस टीचर के पदों पर भी नियुक्ति दी जाएगी.
Indian Army Agniveer Admit Card 2025 Official Website: इंडियन आर्मी अधिकारिक वेबसाइट
Agniveer Army Admit Card 2025 Official Website: आर्मी अग्निवीर एडमिट कार्ड इंडियन आर्मी की ऑफिसियल वेबसाइट- joinindianarmy.nic.in पर जारी किए जा रहे हैं. अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड ऑफिसियल वेबसाइट से या फिर यहां दिए लिंक से डाउनलोड कर पाएंगे.
Army Agniveer Admit Card 2025 Kab Aayega?
Army Agniveer Admit card 2025 Release Date: इंडियन आर्मी में अग्निवीर भर्ती के लिए जीडी के एडमिट कार्ड 16 जून को जारी कर दिए गए थे. अब 18 जून से अग्निवीर टेक्निकल, क्लर्क व स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेडसमैन, सैनिक फार्मा, सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायक, वोमेन पुलिस के पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जा रहे हैं. अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड एग्जाम डेट के अनुसार डाउनलोड कर पाएंगे.
Army Agniveer Admit Card 2025 Kaise Download Kare? (How to Download Army Agniveer Admit Card 2025)
- Army Agniveer Admit Card Download करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट- joinindianarmy.nic.in पर जाना होगा.
- होम पेज पर ‘Agnipath‘ सेक्शन में ‘Login/Apply Online‘ पर क्लिक करें.
- उसके बाद यूजर नेम (ई-मेल आईडी), पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके ‘Login to Confirm‘ पर क्लिक करें.
- अगले पेज में ‘Online CEE Admit Card’ का ऑप्शन सिलेक्ट करें.
- फिर अपने रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और कैप्चा कोड दर्ज करके ‘Login‘ पर क्लिक कर दें.
- स्क्रीन पर Indian Army Agniveer Admit Card 2025 ओपन हो जाएगा.
- Print पर क्लिक करके Agniveer Army Admit Card Download कर सकेंगे.
Army Agniveer Selection Process: आर्मी अग्निवीर चयन प्रक्रिया
Army Agniveer Selection Process 2025: आर्मी अग्निवीर भर्ती 2025 छह चरण में पूरी होगी. पहले चरण में ऑनलाइन लिखित परीक्षा, दूसरे चरण में लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट और मेडिकल टेस्ट के बुलाया जाएगा. इसके बाद तीसरे चरण में मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. वहीं चौथे चरण में आर्म्स एंड सर्विस का आवंटन, पांचवें चरण में दस्तावेजों का सत्यापन और अंतिम यानी छठे चरण में ट्रेनिंग सेंटर पर रिपोर्टिंग होगी.
Army Agniveer Salary: आर्मी अग्निवीर वेतन 2025
इंडियन आर्मी अग्निवीर की पहले साल प्रति महिना सैलेरी 30,000 रुपए होगी. जिसमें से 70% सैलेरी 21,000 रुपए अग्निवीर के बैंक खाते में जमा होगी. वहीं 30% सैलेरी 9000 रुपए अग्निवीर के कॉर्पस फंड में जमा किए जाएंगे. इसके अलावा भारत सरकार भी अग्निवीर कॉर्पस फंड में पहले साल प्रत्येक माह 9000 रुपए जमा करवाएगी. अगले तीन साल में प्रत्येक साल की सैलेरी में 10% की बढोतरी होगी. अग्निवीर की चार साल की सैलेरी का विवरण यहां टेबल में दे दिया गया है.
Army Agniveer Salary Per Month 2024 | ||||
नौकरी का वर्ष | प्रति माह कुल सैलेरी | प्रति माह 70% सैलेरी अग्निवीर के बैंक खाते में जमा | अग्निवीर की प्रति माह सैलेरी में से 30% कॉर्पस फंड में जमा | भारत सरकार द्वारा 30% योगदान अग्निवीर कॉर्पस फंड में जमा |
पहला वर्ष | 30,000 | 21,000 | 9,000 | 9,000 |
दूसरा वर्ष | 33,000 | 23,100 | 9,900 | 9,900 |
तीसरा वर्ष | 36,500 | 25,550 | 10,950 | 10,950 |
चौथा वर्ष | 40,000 | 28,000 | 12,000 | 12,000 |
चार वर्ष बाद अग्निवीर कॉर्पस फंड में कुल योगदान | 5,02,000 | 5,02,000 |
Army Agniveer Admit Card 2025 Important Dates
Important Dates | |
Online Application Form Date | 12 March to 25 April 2025 |
Admit Card Release Date | 16 June and 18 June 2025 |
Exam Date | 30 June to 10 July 2025 |
Indian Army Agniveer Admit Card 2025 Important Links
Important Links | |
Indian Army Agniveer Official Website | Click Here |
Official Notification 2025 Army Agniveer | Click Here |
Exam Date Notice | PDF Download |
Army Agniveer Admit Card Download | Click Here |
Telegram Channel | Join Now |
Questions About Join Indian Agniveer Army 2025 Admit Card
Ans. Army Agniveer Admit Card 16 जून से जारी किए जा रहे हैं. अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है.
Ans. Army Agniveer Admit Card ऑफिसियल वेबसाइट- joinindianarmy.nic.in से यहां बताए प्रोसेस के अनुसार डाउनलोड कर सकते है.