MPTET Varg 1 Admit Card 2023: एमपी हाई स्कूल टेट एडमिट कार्ड यहां से डाउनलोड करें

By | February 23, 2023

MP TET Varg 1 Admit Card Download: एम्प्लॉइज सिलेक्शन बोर्ड, भोपाल द्वारा हाई स्कूल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (MP HSTET 2023) वर्ग 1 के एडमिट कार्ड डेट वाइज जारी किए जा रहे हैं. वर्ग-1 की एग्जाम सिटी 1 से 11 मार्च तक की एक साथ 22 फरवरी को रिलीज कर दी गई थी. एमपी टेट वर्ग 1 का एडमिट कार्ड (MPTET Varg 1 Admit card) प्रत्येक एग्जाम डेट से तीन दिन पहले जारी किया जा रहा है. एमपी टेट वर्ग 1 का एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी (MP TET Varg 1 Admit Card & Exam City Intimation Slip) मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल की अधिकारिक वेबसाइट- esb.mp.gov.in पर अपलोड है. अभ्यर्थी एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ के जरिए हाई स्कूल टेट परीक्षा का एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी नीचे डायरेक्ट लिंक से चेक कर सकते है.

MPTET Varg 1 Admit Card Direct Link

MPTET Varg 1 Exam City Check Link

MP High School TET Exam Date 2023: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MP ESB) की ओर से उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (MP HSTET Exam 2023) का आयोजन 1 मार्च से 11 मार्च 2023 तक किया जाएगा. वर्ग-1 की परीक्षा ऑनलाइन (सीबीटी) मोड में दो शिफ्ट में करवाई जाएगी. फर्स्ट शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9.00 बजे से 11.30 बजे आयोजित होगी, जबकि सेकंड शिफ्ट की परीक्षा का समय दोपहर 3.00 बजे से सायं 5.30 बजे तक रहेगा. परीक्षार्थियों को पेपर हल करने के लिए ढाई घंटे का समय मिलेगा. इस परीक्षा के लिए प्रदेश के बालाघाट, बैतूल, भोपाल, छिंदवाडा, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, कटनी, खंडवा, मंदसौर, नीमच, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन समेत कुल 17 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. एमपी हाई स्कूल टेट परीक्षा के लिए 1 लाख 80 हजार अभ्यर्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है. जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा की वैद्यता आजीवन रहेगी.

MP High School TET Exam Time Table 2023

MP TET Varg 1 Exam 2023
Subject Exam Date Exam Time
Hindi 1 March 2023 9.00 AM to 11.30 AM
3.00 PM to 5.30 PM
English 2 March 2023 9.00 AM to 11.30 AM
3.00 PM to 5.30 PM
Mathematics 3 March 2023 9.00 AM to 11.30 AM
3.00 PM to 5.30 PM
Biology 4 March 2023 9.00 AM to 11.30 AM
3.00 PM to 5.30 PM
Commerce 5 March 2023 9.00 AM to 11.30 AM
History 5 March 2023 3.00 PM to 5.30 PM
Sanskrit 6 March 2023 9.00 AM to 11.30 AM
Urdu 6 March 2023 3.00 PM to 5.30 PM
Physics 6 March 2023 3.00 PM to 5.30 PM
Geography 7 March 2023 9.00 AM to 11.30 AM
Home Science 10 March 2023 9.00 AM to 11.30 AM
Economics 10 March 2023 9.00 AM to 11.30 AM
Agriculture 10 March 2023 3.00 PM to 5.30 PM
Sociology 10 March 2023 3.00 PM to 5.30 PM
Political Science 11 March 2023 9.00 AM to 11.30 AM
Chemistry 11 March 2023 3.00 PM to 5.30 PM

MP TET Varg 1 Exam City Kaise Check Kare? (How to Check MPTET Varg 1 Exam City 2023)

  • MP High School TET Exam City Check करने हेतु सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट- esb.mp.gov.in पर जाएं.
  • उसके बाद होम पेज पर English और Hindi में से किसी एक को सिलेक्ट करें.
  • फिर अगले पेज में Admit Card -High School Teacher Eligibility Test-2023 के लिंक पर क्लिक करें.
  • यहां पहले Advisory for candidates regarding covid-19 को क्लोज करने के लिए क्रॉस के निशान पर क्लिक करें.
  • अब अभ्यर्थी अपना एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ डालकर सब्जेक्ट का चयन करें और कैप्चा कोड दर्ज करके ‘Search‘ के ऑप्शन पर क्लिक कर दें.
  • Search का बटन दबाते ही एग्जाम सिटी सूचना स्क्रीन पर आ जाएगी. जिसे ‘Print’ पर क्लिक करके डाउनलोड भी कर सकते है.

MP TET Varg 1 Admit Card Kaise Download Kare? (How to Download MPTET Varg 1 Admit Card 2023)

  1. MP High School TET Admit Card Download करने करने के लिए अधिकारिक वेबसाइट- esb.mp.gov.in पर जाएं.
  2. होम पेज पर English या Hindi में से किसी एक को सिलेक्ट करें.
  3. अगले पेज में Admit Card -High School Teacher Eligibility Test-2023 के लिंक पर क्लिक करें.
  4. यहां पहले Advisory for candidates regarding covid-19 को क्लोज करने के लिए क्रॉस के चिन्ह पर क्लिक करें.
  5. अब पहले एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें, फिर अपने सब्जेक्ट को सिलेक्ट करके कैप्चा कोड भरें और उसके बाद ‘Search‘ का बटन दबा दें.
  6. MP HSTET Admit Card स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा.
  7. Print’ के ऑप्शन पर क्लिक करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें.

MP High School TET 2023 Important Dates

MP TET Varg 1 Important Dates 2023
Online Form Start Date 12 January 2023
Online Form Lastt Date 1 February 2021
Exam Date 1 March to 11 March 2023
Exam City Release Date 22 February 2021
Admit Card Release Date 3 Days Before Exam

MP High School TET 2023 Important Links

MP TET Varg 1 Important Links 2023
Official Website Click Here
Official Notification PDF Download
Exam Date Notice PDF Download
Exam City Check Click Here
Admit Card Download Click Here

Questions About MP TET Varg 1 Exam 2023

Q. MP TET Varg 1 Exam Date Kya Hai?

Ans. एमपी हाई स्कूल टेट एग्जाम 1 मार्च से 11 मार्च 2023 तक आयोजित किए जाएंगे.

Q. MP High School TET Exam City Kaise dekhe?

Ans. एमपी टेट वर्ग 1 की एग्जाम सिटी ऊपर दिए डायरेक्ट लिंक से या फिर यहां बताए प्रोसेस से चेक करें.

Q. MP High School TET Admit Card Kab Aayega?

Ans. एमपी टेट वर्ग 1 का एडमिट कार्ड प्रत्येक एग्जाम डेट से तीन दिन पहले रिलीज किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *