UP PET Result 2023 Official Website Link: यूपी पीईटी रिजल्ट यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें

By | January 29, 2024

UPSSSC PET Result 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET 2023) का रिजल्ट 29 जनवरी 2024 को जारी किया गया है. Preliminary Eligibility Test (UP PET Result 2023) ऑफिसियल वेबसाइट- upsssc.gov.in पर अपलोड है. अभ्यर्थियों की सुविधार्थ पीईटी रिजल्ट चेक करने हेतु यहां डायरेक्ट लिंक दिया हुआ है. अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ के जरिए पीईटी का रिजल्ट/UP PET Score Card Download कर सकेंगे.

UP PET Result 2023 Direct Link

यूपीएसएसएससी ने ग्रुप-सी के लिए पीईटी परीक्षा (Preliminary Eligibility Test) का आयोजन 28-29 अक्टूबर 2023 को दो शिफ्ट में ऑफलाइन करवाया था. सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक फर्स्ट शिफ्ट की परीक्षा ली गई. वहीं सेकंड शिफ्ट की परीक्षा का टाइम दोपहर 3.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक था. प्रदेश में इस बार पीईटी के लिए 20,07,340 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करवाया था. जिनमें से 12,55,058 अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी. आपको बता दें पीटीटी के लिए 7,52,478 पंजीकृत अभ्यर्थी परीक्षा देने पहूंचे ही नहीं.

पीईटी परीक्षा में भारतीय इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था, भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन, सामान्य विज्ञान, प्रारंभिक अंकगणित, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी के प्रश्न दिए गए. इसके आलावा तर्क एवं तर्कशक्ति, सामयिकी, सामान्य जागरूकता, अपठित हिंदी गद्यांस, ग्राफ की व्याख्या और तालिका की व्याख्या से संबंधित प्रश्न भी पूछे गए. पीईटी का पेपर टोटल 100 प्रश्नों का था. जिसमें सभी प्रश्न 1-1 अंक के दिए गए.

पीईटी परीक्षा की उत्तर कुंजी (PET Answer Key) नवंबर माह में 06 तारीख को जारी कर दी गई थी यूपीएसएसएससी द्वारा ऑफिसियल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए अभ्यर्थियों को दस दिन का टाइम भी दिया गया. ऑफिसियल आंसर-की पर अभ्यर्थियों को 06 नवंबर से 15 नवंबर तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करवानी थी. आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न-उत्तर हेतु 100/- रुपए शुल्क निर्धारित थी.

PET Certificate Validity: पीईटी का सर्टिफिकेट एक साल के लिए मान्य होता है. प्रमाण पत्र वैद्यता की गणना रिजल्ट जारी होने की तिथि से की जाती है. इस साल पीईटी परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश में ग्रुप-सी की भर्तियों के लिए पात्र मानें जांएगे.

UP PET Result 2023 कैसे देखें?

  1. PET Result के लिए यूपीएसएसएससी की ऑफिसियल वेबसाइट- upsssc.gov.in पर जाएं.
  2. फिर वेबसाइट के होम पेज पर ‘Results’ सेक्शन में जाना होगा.
  3. उसके बाद ‘Click Here to View Result’ पर क्लिक करना है.
  4. अगले पेज में ‘Click Here to View Preliminary Eligibility (PET) 2023 Result/Score Card’ के लिंक पर क्लिक करें.
  5. रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर और कैप्चा कोड डालकर ‘See Result‘ को प्रेस करें.
  6. UPSSSC PET Score Card 2023 स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा.
  7. PET Score Card 2023 Download करने के लिए ‘Print‘ पर क्लिक करें.

UPSSSC PET Result 2023 Important Dates

PET 2023 Application Date 01 August to 30 August 2023
PET Application Correction Last Date 06 September 2023
PET Admit Card Release 19 October 2023
PET Exam Date 28-29 October 2023
PET Answer Key Release 06 November 2023
Answer Key Challenge Date 06 to 15 November 2023
UP PET Result Release Date 29 January 2024

UPSSSC PET Result 2023 Important Links

UP PET Result Official Website Click Here
UP PET 2023 Notification PDF Download
UP PET Score Card 2023 Download Click Here
Telegram Channel Join Now

Questions About UP PET Result 2023

Q. UP PET Result 2023 Kab Aayega?

Ans. पीईटी का रिजल्ट 29 जनवरी 2024 को जारी कर दिया गया है.

Q. UP PET Result 2023 Kaise Check Kare?

Ans. यूपी पीईटी रिजल्ट ऑफिसियल वेबसाइट- upsssc.gov.in से चेक कर सकते है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *