Rajasthan DElEd Admit Card 2026: प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा हेतु इस साल आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा (Rajasthan Pre DElEd Exam 2026) के प्रवेश पत्र 14 मई को जारी कर जाएंगे.
प्री डी.एल.एड. के प्रवेश पत्र (Rajasthan BSTC Admit Card 2026) वीएमओयू की ऑफिसियल वेबसाइट- predeledraj2026.com पर अपलोड किए गए है. बीएसटीसी का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां लिंक दे दिया है. परीक्षार्थी अपना एडमिट कार्ड एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की मदद से डाउनलोड कर सकते है.
BSTC Admit Card 2026 Download Link– available soon
वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा (VMOU) द्वारा दो वर्षीय डी.एल.एड. डिप्लोमा के लिए प्रवेश परीक्षा का (Rajasthan BSTC Exam 2026) का आयोजन 20 मई को दो पारियों में किया जाएगा. पहली पारी की परीक्षा सुबह 9.00 बजे दोपहर 12.00 बजे के बीच होगी, जबकि दूसरी पारी की परीक्षा का समय दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी.
BSTC Entrance Exam 2026 Pattern of Paper
बीएसटीसी की यह प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन ओएमआर शीट आधारित होगी. परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप के कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का रहेगा. इस परीक्षा का प्रश्न पत्र ‘अ’, ‘ब’, ‘स’ और ‘द’ चार भागों में विभाजित होगा. इन चारों भागों में 50-50 प्रश्न दिए जाएंगे. भाग- ‘द’ के प्रश्न दो पार्ट में होंगे, फर्स्ट पार्ट में अंग्रेजी के 20 प्रश्न और सेकंड पार्ट में संस्कृत और हिंदी के 30-30 प्रश्न रहेंगे. सेकंड पार्ट के इन दोनों सब्जेक्ट में से परीक्षार्थी को चयनित किसी एक सब्जेक्ट के 30 प्रश्न हल करने होंगे. बीएसटीसी की इस परीक्षा में किसी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी.

Rajasthan BSTC 2026 Instruction: परीक्षार्थियों के लिए दिशा-निर्देश
- परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के निर्धारित समय से आधा घंटे पहले उपस्थित होना होगा, ताकि परीक्षार्थी की रिपोर्टिंग की जा सकें.
- परीक्षा प्रारंभ होने के पश्चात किसी भी सूरत में परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा.
- यदि किसी परीक्षार्थी के पास प्रवेश पत्र नहीं होगा तो, उसे परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं दी जाएगी.
- परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र के अलावा अपनी पहचान हेतु एक वैद्य फोटोयुक्त पहचान पत्र की मूल कॉपी अपने पास रखना होगी. जैसे- आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक पहचान पत्र.
- परीक्षा में उत्तर पत्रक में गोले भरने हेतु परीक्षार्थी को अच्छी क्वालिटी का नीला बॉल पॉइन्ट पेन साथ रखना होगा.
- परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी अपने पास मोबाइल, ब्लूटूथ जैसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं रख सकेगा. ऐसी कोई डिवाइस पाई जाने पर परीक्षार्थी को परीक्षा से वंचित किया जा सकता है.
- परीक्षार्थी को अपने साथ प्रश्न पत्र पुस्तिका नहीं ले जाने दी जाएगी.
- परीक्षा संपन्न होने पर उत्तर पत्रक और प्रश्न पत्र पुस्तिका परीक्षा कक्ष के वीक्षक को सौंप देनी है.
BSTC Admit Card 2026 Kaise Download Kare? (How to Download BSTC Admit Card 2026)
- Rajasthan BSTC Admit Card 2026 Download करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट- predeledraj2026.com पर जाना होगा.
- होम पेज पर ‘Admit Card’ का ऑप्शन सिलेक्ट करें.
- उसके बाद एप्लीकेशन/फॉर्म नंबर, डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें और दिशा-निर्देश वाले कॉलम में क्लिक करके ‘Proceed‘ पर क्लिक कर दें.
- Pre DElEd Admit Card 2026 स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा.
- ‘Print‘ पर क्लिक करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है.
Rajasthan BSTC/Pre DElEd 2026 Important Dates
| Important Dates | |
| Online Application Form Start Date | 02 December 2026 |
| Online Application Form Last Date | 02 April 2026 |
| Exam Date | 20 May 2026 |
| Admit Card Release Date | 14 May 2026 |
Rajasthan BSTC Admit Card 2026 Important Links
| Important Links | |
| BSTC 2026 Official Website | Click Here |
| Official Notification | PDF Download |
| Syllabus | PDF Download |
| Admit Card Download | available soon |
| Telegram Channel | Join Now |
Questions About Rajasthan Pre DElEd Admit Card 2026
Ans. Rajasthan BSTC Admit Card 14 मई को जारी कर दिया जाएगा.
Ans. BSTC Admit Card 2026 Official Website- predeledraj2026.com पर अपलोड किए गए हैं.
Ans. VMOU BSTC Admit Card 2026 यहां दिए डायरेक्ट लिंक से या फिर ऑफिसियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है.