JEE Advanced Admit Card 2023 Download Link: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी द्वारा आयोजित की जा रही जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन एडवांस्ड 2023 यानि जेईई एडवांस्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड आज 29 मई 2023 को सुबह 10 बजे रिलीज कर दिया गया है. जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन एडवांस्ड 2023 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों का हॉल टिकट आईआईटी गुवाहाटी की ऑफिसियल वेबसाइट- jeeadv.ac.in पर अपलोड किया गया है. एग्जाम में सम्मिलित होने वाले कैंडिडेट्स को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और मोबाइल नंबर की आश्यकता रहेगी. कैंडिडेट्स की परेशानी को देखते हुए हमने नीचे जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक दे दिया है.
JEE Advanced Admit Card 2023 Direct Link
सयुंक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस्ड 2023, आईआईटी गुवाहाटी 4 जून 2023 को आयोजित करेगा. परीक्षा में 2 पेपर होंगे, जो की प्रत्येक कैंडिडेट के लिए अनिवार्य रहेंगे. पेपर 1 का समय सुबह की शिफ्ट में 9:00 AM से 12:00 PM रहेगा. पेपर 2 का समय 2:30 PM से 5:30 PM रहेगा. इन पेपर के जरिए देश के 23 आईआईटी संस्थानों में बीटेक, इंटीग्रेटेड, एमटेक और डुएल डिग्री पाठ्यक्रमों की लगभग 16 हजार सीटों पर स्टूडेंट्स एडमिशन लेंगे.
जेईई एडवांस्ड 2023 में जेईई मेंस 2023 में टॉप 2,50,000 तक रैंक लाने वाले स्टूडेंट्स हिस्सा लेंगे. जेईई एडवांस्ड में जनरल कैटेगरी से 1,01,250 कैंडिडेट्स शामिल होंगे. ईडब्ल्यूएस वर्ग से 25 हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे. 67,500 ओबीसी वर्ग के स्टूडेंट्स हिस्सा लेंगे. वहीं एससी स्टूडेंट्स 37,500 जेईई एडवांस्ड की परीक्षा में शामिल होंगे. इसके अलावा एसटी वर्ग के 18,750 कैंडिडेट्स जेईई एडवांस्ड में हिस्सा लेंगे.
JEE Advanced 2023 Total Candidates | ||
Category | No. of Candidates | |
General | 96187 | 101250 |
General PwD | 5063 | |
EWS | 23750 | 25000 |
EWS PwD | 1250 | |
OBC NCL | 64125 | 67500 |
OBC NCL PwD | 3375 | |
SC | 35625 | 37500 |
SC PwD | 1875 | |
ST | 17812 | 18750 |
ST Pwd | 938 | |
Total | 2,50,000 |
आपको बता दें कि प्रत्येक कैंडिडेट्स अपने जीवनकाल में जेईई एडवांस्ड परीक्षा में 2 बार ही शामिल हो सकते है. 2 बार के बाद कोई अभ्यर्थी पुनः जेईई एडवांस्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो सकता है. जेईई एडवांस्ड की परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड मोड आधारित रहेगी यानि ऑनलाइन मोड में होगी. कैंडिडेट्स को आईआईटी (IITs), आईआईआईटी (IITs), एनआईटी (NITs) और जीएफटीआई (GFTIs) की सभी सीटों पर ऑनलाइन माध्यम में गठित सयुंक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (JoSAA) द्वारा एडमिशन दिया जाएगा.
JEE Advanced Exam 2023 Guideline
- अभ्यर्थी परीक्षा के लिए डाउनलोड किए गए प्रवेश पत्र की मुद्रित प्रति और एक फोटोयुक्त मूल पहचान प्रमाण पत्र (जैसे- आधार कार्ड, स्कूल आईडी कार्ड, कॉलेज आईडी कार्ड, इंस्टिट्यूट आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, पेन कार्ड, नोटरी प्रमाण पत्र में से कोई एक) लेकर एग्जाम सेंटर जाएं.
- अभ्यर्थी की पहचान परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षको के साथ-साथ आईआईटी प्रतिनिधियों द्वारा सत्यापित की जाएगी.
- प्रवेश पत्र और पहचान पत्र के अतिरिक्त पेन, पेंसिल, पारदर्शी पानी की बोतल परीक्षा हॉल में ले जाने की अनुमति है.
- घडी, मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, स्वास्थ्य बेंड, किसी प्रकार का कागज, लॉग टेबल, राइटिग पैड, स्केल, रबर, ज्योमेट्री बॉक्स, पाउच, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव, इलेक्ट्रॉनिक पेन, वॉलेट, हैंडबैग, कैमरा, धूप चश्मा, फैशन चश्मा और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान परीक्षार्थी एग्जाम सेंटर पर नही ले जा सकते है.
- अभ्यर्थियों को रत्न, ताबीज, धातु से बनी वस्तुएं जैसे अंगूठी, ब्रेसलेट, कान की बाली, नोज पिन, चेन/हार, पेंडेंट, बैज, ब्रोच और बड़े बटन वाले कपड़े न पहनने की सलाह दी गई है.
- परीक्षार्थियों को चप्पल और सेंडल जैसे खुले जूते पहनने की भी सलाह दी गई है.
- अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहले ही रिपोर्ट करना चाहिए और अपेक्षित औपचारिकताएँ पूरी करनी चाहिए जिनका उल्लेख प्रवेश पत्र में किया गया है.
- परीक्षा केन्द्र सुबह 9 बजे से खुलेंगे.
- प्रत्येक प्रश्न पत्र की परीक्षा शुरू होने के पश्चात परीक्षा केंद्र पर पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी परिस्थिति में परीक्षा देने की अनुमति नही दी जाएगी. फर्स्ट प्रश्न पत्र के लिए सुबह 9 बजे और द्वितीय प्रश्न पत्र के लिए दोपहर 2.30 बजे परीक्षा केन्द्र का मुख्य प्रवेश द्वार बंद हो जाएगा.
- अभ्यर्थियों को प्रत्येक प्रश्न पत्र की पूरी अवधि तक परीक्षा हॉल में उपस्थित होना आवश्यक है. प्रथम प्रश्न के लिए 12:00 PM से पहले व द्वितीय प्रश्न पत्र के लिए 05.30 PM से पहले कैंडिडेट्स परीक्षा हॉल नही छोड़ सकते है.
JEE Advanced Admit Card 2023 Kaise Download Kare (How To Download JEE Advanced Admit Card 2023)
- JEE Advanced Hall Ticket Download करने हेतु सर्वप्रथम अधिकारिक वेबसाइट- jeeadv.ac.in पर विजिट करें.
- होम पेज पर दिख रहे JEE Advanced Admit Card पर क्लिक करें.
- अब रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और मोबाइल नंबर भरकर Login करें.
- अगले पेज में Download Admit Card के ऑप्शन पर क्लिक करें.
- स्क्रीन पर JEE Advanced Admit Card ओपन हो जाएगा तथा JEE Advanced Admit Card Download हो जाएगा.
JEE Advanced Answer Key 2023 Release Date
जेईई एडवांस्ड एग्जाम 4 जून 2023, रविवार को आयोजित होगा. इस परीक्षा की रिस्पोंस शीट 9 जून को शाम 5 बजे जारी की जाएगी. 11 जून को जेईई एडवांस्ड की प्रोविजनल उत्तर कुंजी सुबह 10 बजे रिलीज होगी. इस उत्तर कुंजी पर यदि किसी अभ्यर्थी को आपत्ति होती है तो वह 11 जून सुबह 10 बजे से 12 जून शाम 5 बजे तक आईआईटी गुवाहाटी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आपत्ति दर्ज करा सकता है. आपत्तियों का निस्तारण करने के उपरांत फाइनल आंसर की जारी की जाएगी. jeeadv.ac.in पर फाइनल उत्तर कुंजी का प्रकाशन सुबह 10 बजे होगा.
JEE Advanced Result 2023 Release Date
सयुंक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस्ड के रिजल्ट का इंतजार परीक्षा में हिस्सा लेने वाले कैंडिडेट्स का जून माह में ही खत्म हो जाएगा. जेईई एडवांस्ड का परीक्षा परिणाम 18 जून 2023 को रिलीज किया जाएगा. जेईई एडवांस्ड रिजल्ट रिलीज होने का टाइम भी निर्धारित कर दिया गया है. रिजल्ट घोषित होने का समय सुबह 10 बजे तय किया गया है. परिणाम की घोषणा इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गुवाहाटी की ऑफिसियल वेबसाइट- jeeadv.ac.in पर ही की जाएगी.
JEE Advanced 2023 Important Dates
Important Dates | |
Application Start Date | 30-04-2023 |
Application Last Date | 07-05-2023 |
Fee Payment Last Date | 08-05-2023 |
Exam Date | 04-06-2023 |
Admit Card Release Date | 29-05-2023 |
Response Sheet Release Date | 09-06-2023 |
Answer Key Release Date | 11-06-2023 |
Objection on Answer Key Date | 11-06-2023 & 12-06-2023 |
Final Answer Key Release Date | 18-06-2023 |
Result Release Date | 18-06-2023 |
JEE Advanced 2023 Important Links
Important Links | |
Official Website | Click Here |
Official Notification | Hindi |
English | |
Admit Card Download | Link-1 |
Link-2 | |
Telegram Channel | Join Now |
Questions About JEE Advanced 2023
Ans. JEE Advanced Admit Card आज 29 मई को सुबह 10 बजे रिलीज हो गया है.
Ans. JEE Advanced Admit Card ऑफिसियल वेबसाइट- jeeadv.ac.in से निकालें.
Ans. जेईई एडवांस्ड की प्रोविजनल आंसर की 11 जून को रिलीज होगी और फाइनल आंसर की 18 जून को जारी होगी.
Ans. JEE Advanced Result 18 जून को रिलीज होगा.